फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Atul Maheshwari scholarship exam takers looked excited

Ghazipur News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने वाले दिखे उत्साहित

Mon, 19 Oct 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari scholarship exam takers looked excited
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन शहर के छावनी लाइन स्थित आदर्श बौद्ध इंटर काॅलेज में रविवार को किया गया। इसमें कुल 478 विद्यार्थियों ने भागीदारी की। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले कई परीक्षार्थी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बीते कई वर्षों से मेधावी छात्रों के सपनों को उड़ान भरने के लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी इसका आयोजन किया गया। इसके लिए शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा-9, 10, 11 एवं 12 के छात्रों की ओर से आवेदन किया गया था। एक पाली में सुबह 11 से 12.30 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों के सुबह नौ बजे के बाद से केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। निर्धारित समय पर मुख्य द्वार पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। विद्यालय के बाहर तथा परिसर में लगे बोर्ड पर अनुक्रमांक देखने के बाद परीक्षार्थी निर्धारित कक्षों में गए। इसके बाद निश्चित समय पर कक्ष निरीक्षकों की तरफ से उन्हें प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट उपलब्ध कराई गई। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. सुरेश पांडेय ने वरिष्ठ अध्यापकों संग विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

केंद्र के 25 कक्षों में आयोजित परीक्षा में कक्षा-9 से 12 तक के 478 विद्यार्थियों ने भागीदारी की। 90 मिनट की इस परीक्षा में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए उनके पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्न पूछे गए थे। जिनमें से सही विकल्प का चयन कर ओएमआर शीट में संबंधित गोले को भरना था। केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं थी। डेढ़ घंटे तक चली परीक्षा संपन्न होने के बाद कक्ष निरीक्षकों की तरफ से ओएमआर शीट की गणना कर जमा किया गया। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्र उत्साहित थे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा उसे सकुशल संपन्न कराने में विद्यालय की डाॅ. मिथिलेश पांडेय, अचलेंद्र कुमार सिंह, अनुपम तिवारी, महेश श्रीवास्तव, ऊषा कुशवाहा, धर्मदेव यादव, प्रभुनाथ राय का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधारण एवं गरीब मेधावियों के लिए अमर उजाला की यह पहल किसी संजीवनी से कम नहीं है। इस छात्रवृत्ति से उनकी सफलता को नई दिशा मिलेगी। संस्थान की यह पहल सराहनीय है।- शिवप्रिया, कक्षा-12, लंका

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक प्रतिभा साबित करने का अवसर प्रदान करती है। परीक्षा में कामयाबी पाने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति से आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।- सूरज सिंह, कक्षा-9, तारनपुर

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में हर वर्ष हजारों की संख्या में विद्यार्थियों के आवेदन करने से इस परीक्षा के प्रति उनकी रुचि का पता चलता है।
विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने की यह शानदार पहल है।- प्रिंस यादव, कक्षा-11, बोगना

पहली बार इस तरह की परीक्षा में शामिल हुआ हूं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मेधावी छात्रों के भविष्य संवारने में मददगार साबित होगी। इस परीक्षा से अनुभव मिला है इसका लाभ जीवन में आगे मिलेगा।- अरुण शर्मा- कक्षा-10, बाबू रायपुर


केंद्र के बाहर इंतजार करते रहे अभिभावक
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी निर्धारित समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचने लगे थे। कई छात्र विशेषकर छात्राएं अभिभावकों संग केंद्र पर पहुंची थी। निश्चित समय पर छात्रों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया जबकि अभिभावकों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। परीक्षा के दौरान अभिभावक बाहर खड़े रहकर परीक्षा संपन्न होने का इंतजार करते रहे। इसके चलते केंद्र के बाहर चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed