फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   political

देर रात जमा होती रहीं मतपेटिकाएं

Sat, 01 May 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
political
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान बृहस्पतिवार की शाम संपन्न होने के बाद कर्मचारियों ने विभिन्न विकासखंडों में बने स्ट्रांग रूमों में मतपेटिकाओं को जमा कराया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं का जमा करने का सिलसिला देर रात तक चला। जिले के 16 विकासखंडों में ग्राम पंचायत के प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। 4654 मतदान स्थलों पर कराए गए इस चुनाव के लिए बुधवार को मतदान कार्मिक विकासखंडों के संबंधित स्थलों से वाहनों से रवाना हुए थे। बृहस्पतिवार की शाम मतदान संपन्न होने के बाद कर्मी मतपेटी लेकर ब्लाक क्षेत्र में बनाए गए स्ट्रांग रूम पर पहुंचे। इसके बाद कार्मिकों ने स्ट्रांग रूमों में मतपेटी को जमा किया। मतपेटी जमा करने का काम देर रात तक चलता रहा। मतपेटी जमा करने के बाद साधन के अभाव में कई कर्मचारी घर जाने के लिए परेशान रहे। स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतों की गणना रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित ब्लाकों में बनाए गए गणना स्थलों पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed