फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police team was light on false information of robbery

लूट की झूठी सूचना पर हलकान रही पुलिस टीम

Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police team was light on false information of robbery
थाना क्षेत्र के ढ़ोढ़ावीर गांव के सामने बुधवार को लूट की झूठी सूचना पर पुलिस हलाकान रही। भुड़कुड़ा कोतवाली के नेवादा निवासी जयशंकर यादव भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट हैं। वह मलिकनाथपुर गांव स्थित अपने मामा लालता यादव के घर बीमा का किस्त लेने मंगलवार की देर शाम पहुुंचे थे। वहां से वह सुबह करीब चार बजे अपने घर के लिए निकले। कछुहरा - बद्धोपुर नहर मार्ग के ढ़ोढ़ावीर गांव के पास पहुंचे तो पुलिस को फोन कर सूचना दी कि तमंचा सटाकर 12 हजार रुपये नकदी और मोबाइल छीनकर दो बाइक सवार युवक फरार हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुट गई। शिकायतकर्ता को जब पुलिस थाने लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि साइकिल से अपने मामा के घर जा रहा था। मोबाइल और पैसा दोनों उपर वाले पॉकेट में रखा था। वह कहीं गिर गया है। घर वालों के डर के वजह से इसे घटना का रूप दे दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध होने शिकायकर्ता ने खुद अपनी गलती कबूल ली है। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed