फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police seized fertilizer being transported to Bihar by tractor

गाजीपुर: ट्रैक्टर से बिहार ले जाई जा रही खाद पुलिस ने पकड़ी

Mon, 13 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Police seized fertilizer being transported to Bihar by tractor
बारा। गहमर कोतवाली पुलिस ने बारा व देवल कर्मनाशा पुल के पास से रविवार को ट्रैक्टर पर अवैध ढंग से बिहार ले जाई जा रही खाद पकड़ी। ट्रैक्टर चालक के खाद से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर मामले को कृषि विभाग को सौंपा गया है। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सेवराई राजेश प्रसाद चौरसिया को सूचना मिली कि बारा व देवल कर्मनाशा पुल के रास्ते ट्रैक्टर ट्राली पर खाद लादकर बिहार भेजी जा रही है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम ने पुलिस को फोन कर खाद लदी ट्रैक्टर को पकड़ने का निर्देश दिया। बारा कर्मनाशा पुल के पास चौकी प्रभारी बारा मनोज कुमार तिवारी ने ट्रैक्टर ट्राली पर बारह बोरी खाद पकड़ लिया।
विज्ञापन

वहीं, देवल कर्मनाशा पुल के पास से भी पुलिस ने खाद लदी ट्रैक्टर सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया। किसानों ने आरोप लगाया कि एक तरफ गेहूं के फसल की सिंचाई के सीजन में जहां खाद की भारी किल्ल्त है वहीं अवैध तरीके से क्षेत्र से खाद की आपूर्ति बिहार में की जा रही है। क्षेत्र के किसानों को खाद दिए जाने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता की गई है। इसके बावजूद नियम को ताक पर रखकर मोटी कमाई के चक्कर में फर्जी आधार कार्ड पर खाद की कालाबाजारी धड़ल्ले से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि यूपी से बिहार खाद ले जाना नियम के खिलाफ है। सूचना मिली कि ट्रैक्टर से खाद बिहार जा रही है। पकड़ने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि बारा से बिहार जा रही बारह बोरी खाद और चंदौली से बिहार जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली खाद बारा और देवल कर्मनाशा पुल के पास से पकड़ी गई है। बताया कि पूछताछ में चालक खाद खरीद से संबंधित कागजात नहीं दे पाया है। मामले को जांच के लिए कृषि विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed