फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police raided to arrest the kidnapper

पुलिस ने अपहर्ता की गिरफ्तारी के लिए की छापेमारी

Wed, 30 Oct 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police raided to arrest the kidnapper
सुहवल। थाना पुलिस ने युवती के अपरहरण के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सोमवार की देर रात उसके मकान के साथ ही अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को सोमवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली युवती के अपहरण सहित अन्य मामलों में वांछित करीब एक माह से फरार चल रहा आरोपी पार्थ उर्फ भोलू बिंद के घर पर आया है। इस सूचना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बलवंत यादव, उपनिरीक्षक राजेश कुमार गिरी, सत्यनारायण यादव, महिला आरक्षी ज्योति सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मियों ने मिर्जापुर स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी के साथ संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। बदमाश पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो चुका था। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मामले में वांछित फरार चल रहे आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले माह एक युवक ने थाना के एक गांव की दलित नाबालिग किशोरी का घर से दुकान जाते समय अपहरण कर लिया था। लोगों ने उसका पीछा भी वाहन से किया लेकिन बाइक सवार अपहर्ता भाग निकले थे। किशोरी के परिजनों ने थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी थी। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। कुछ दिनों बाद पुलिस ने अपहृत किशोरी को ताड़ीघाट स्टेशन से सकुशल बरामद कर जबकि आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल मुआयना कराने के साथ ही उसका मजिस्ट्रेट के यहां कलम बंद बयान भी दर्ज कराया था। इसके बाद से ही आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed