फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police raided in search of Mukhtar's close father-son

Ghazipur News: मुख्तार के करीबी बाप-बेटे की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

Fri, 12 May 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police raided in search of Mukhtar's close father-son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद। पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और नगर के भट्ठी मुहल्ला निवासी मुहम्मद जफर खां चंदा व उसके जिलाबदर पुत्र फरहान खां की तलाश में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके आवास पर दबिश दिया। सीओ हितेंद्र कृष्ण समेत मुहम्मदाबाद सर्किल की भारी पुलिस ने जफर खां चंदा के आवास पर छापेमारी की।
जफर खां चंदा का मुख्तार अंसारी से काफी करीबी रिश्ता रहा है। उसके खिलाफ बाराबंकी में फर्जी एंबुलेंस केस में मामला दर्ज है। उस मामले में गिरफ्तारी के बाद काफी दिनों बाद जमानत पर घर आया। जफर के पुत्र फरहान खां के आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उसे जिलाबदर किया गया है। बाप-बेटे की तलाश में पुलिस ने जब दबिश दी तो दोनों घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने पूरे मकान व कमरों की तलाशी ली, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस कार्रवाई में सीओ हितेंद्र कृष्ण, प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी, करीमुद्दीनपुर प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, भांवरकोल प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्रनाथ राय, निरीक्षक रामबहादुर चौधरी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव त्रिपाठी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि माफिया मुख्तार का सहयोगी जफर खां चंदा व उसके जिलाबदर पुत्र फरहान की तलाश में दबिश दी गयी थी। दोनों आवास पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed