फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police keep special eye on six women of the district

Ghazipur News: जिले की छह महिलाओं पर पुलिस की खास नजर

Wed, 29 Jan 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police keep special eye on six women of the district
अपराध जगत में सिक्का जमाए जिले की छह महिलाओं पर पुलिस की पैनी नजर है। इनमें मुख्तार अंसारी की पत्नी से लेकर संरक्षित पशुओं की तस्करी में लिप्त महिलाएं तक शामिल हैं। महिला अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में गत 25 जनवरी की रात प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने एक पुरुष और चार महिलाओं के खिलाफ गिरोह बंद अपराध और गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की। उनकी ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के निगाहीबेग निवासी मेराज कुरैशी का एक नाजायज संगठित असामाजिक गिरोह है। मेराज कुरैशी के गैंग में उसकी पत्नी शीबा परवीन, इसी मोहल्ले की शहनाज बानो, नजमा खातून और संजीदा परवीन भी सक्रिय सदस्य हैं। ये अपने व अपने गैंग के सदस्यों के लिए संरक्षित पशुओं के वध जैसे संगीन अपराध में लिप्त हैं। तफ्तीश में यह तथ्य भी सामने आया कि पुरुष चोरी-छिपे रात में संरक्षित पशु ले आकर रात में काटकर उनके मलवे को बोरी में भरकर नदी नाले में ले जाकर फेंक देते हैं, जिससे आसपास के लोग भी नहीं जान पाते। और ये प्रतिबंधित मांस को अपने साथ ले जाकर चोरी-छिपे बेचते हैं। दूसरी ओर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी पर भी जनपद पुलिस की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित है, जिसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी है। जबकि उनके गैंग आईएस 191 के सहयोगी व बहादुरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन रेयाज अंसारी की पत्नी व पूर्व चेयरमैन निकहत परवीन पर भी पुलिस की नजर है, जिनके खिलाफ एक के बाद एक मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। वह इस समय जमानत पर जेल से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed