फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   police

विवेचना और निबटारे में जिला अव्वल

Sun, 30 May 2021 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
police
सुहवल। लंबित पड़े मुकदमों की विवेचना तथा उसके निबटारे को शासन सहित पुलिस के आला अधिकारी गंभीर हैं। एडीजी के निर्देश पर लंबित पड़े मुकदमों की विवेचना और उसके निबटारे का काम काफी तेजी से किया जा रहा है। जिला विवेचना और निबटारे के मामले में वाराणसी जोन में प्रथम स्थान पर है। जिले में एक महिला थाना समेत कुल 26 थाने हैं। थानों में अप्रैल तक 1159 मुकदमे पंजीकृत किए गए। इसमें 813 मुकदमों का निबटारा हुआ। विवेचना और निबटारे के मामले में मुहम्मदाबाद कोतवाली पहले, बिरनो दूसरे और सुहवल तीसरे पायदान पर है। सबसे खराब स्थिति जमानिया कोतवाली की है। एक महीने के इस अभियान में पुलिस जिस तेजी से मामलों के निबटारे में जुटी है, उम्मीद है कि लंबित पड़े मुकदमे जल्द निलटा लिए जाएंगे। बीते 30 अप्रैल से 31 मई तक चलने वाले इस अभियान में जनवरी से अप्रैल तक दर्ज मुकदमे और उसके निस्तारण के आकड़ों को देखा जाए तो मुहम्मदाबाद कोतवाली 38 में से 34 मामलों का निबटारा कर 89 प्रतिशत के साथ जिले में पहले पायदान पर है। इसी तरह बिरनो 30 में से 26 निबटारा कर 86 प्रतिशत के साथ दूसरे, सुहवल 20 में से 17 निबटारा कर 85 प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर है। जमानिया कोतवाली 68 में से 28 मामलों का निबटारा कर 41.18 प्रतिशत के साथ फिसड्डी है। जबकि मुख्यालय स्थित सदर कोतवाली 152 में से 100 निस्तारित कर 65 प्रतिशत के साथ 20वें स्थान पर है। पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने बताया कि लंबित मुकदमे और उसकी विवेचना का काम तेजी से जारी है। उम्मीद है महीने भर तक चलने वाला यह अभियान सफल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed