फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police filed a case of gangster act against 11 animal and liquor smugglers

पुलिस ने 11 पशु और शराब तस्करों के खिलाफ गैंगेस्ट एक्ट का दर्ज किया मुकदमा

Wed, 27 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police filed a case of gangster act against 11 animal and liquor smugglers
जिले के दो थाना क्षेत्र के बदमाशों और तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने 11 शातिरों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें नौ शातिर सलाखों के पीछे हैं, जबकि दो फरार हैं।
विज्ञापन

जमानिया संवाददाता के अनुुसार कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों नगर के वार्ड नंबर आठ के कानूगो मोहल्ला( कसाई टोला) में पशु तस्करी और प्रतिबंधित मांस के अवैध कारोबार में लिप्त सात तस्करों के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने किए गए इस गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई का नोटिस तामिला करा दिया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी अभी जिला कारागार में हैं। मालूम हो कि बीते एक जुलाई को सीओ जमानिया विजय आनंद शाही और कोतवाल वंदना सिंह पुलिस टीम के साथ नगर क्षेत्र के कानूगो मोहल्ले में बड़े पैमाने पर पशु तस्करी और प्रतिबंध मांस के कारोबार की सूचना पर घेराबंदी कर दर्जनों घरों में तलाशी और छापेमारी की थी। पुलिस ने पुरुष, महिला समेत 14 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया था। यहीं नहीं पुलिस ने इनके पास से 50 कुंतल प्रतिबंधित मांस सहित कई सामान बरामद किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने दो दर्जन से अधिक महिला, पुरूषों के खिलाफ अलग- अलग धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था, जिसमें पुलिस ने चौदह लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर उनका चालान कर चुकी है ,जबकि पांच दिन पूर्व फरार चल रहे तीन अन्य को भी गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अकील कुरैसी, साबिर कुरैसी, मुहम्मद गुड्डू, जमाल कुरैसी, सहजादे उर्फ कल्लू कुरैसी, अतीकुर्रहमान, उमर कुरैसी पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। इस संबंध में विजय आनंद शाही ने बताया कि पशु तस्करी, गोमांश के कारोबार में लिप्त सात के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार शराब तस्कर कुंडेसर निवासी दीपक राय, विकास राय, मनोज राय और पखनपुरा निवासी सुरेश चौधरी के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि शराब तस्करी का कार्य इनके द्वारा किया जाता है। दीपक राय गैंग का लीडर है। विकास राय और सुरेश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इन दो शातिरों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed