फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police caught the accused in the night, in the morning the villagers staged a sit-in

रात में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, सुबह में ग्रामीणों ने दिया धरना

Sat, 19 Sep 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Police caught the accused in the night, in the morning the villagers staged a sit-in
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में चकरोड को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात आरोपियों की तलाश में दबिश देने गई पुलिस पर महिलाओं ने अभद्रता करने व लूटपाट करने तक का आरोप लगाया है। पुलिस ने रात को आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इससे नाराज एक पक्ष के लोगों ने शनिवार को थाना परिसर में धरना दिया। लेकिन तीन घंटे तक थाने में रहने के दौरान तेज बारिश होने लगी और स्वत: ग्रामीण धरना समाप्त कर वापस घर चले गए।
विज्ञापन

बीते दिनों नौरंगाबाद निवासी महातिम चौहान एवं निर्मल चौहान के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें महातिम चौहान ने 15 सितंबर को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार तथा जान-माल की हिफाजत की गुहार लगाते हुए गांव के ही निर्मल, विजयमल, गोविंद व यशवंत के खिलाफ तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार की रात निर्मल, विजयमल तथा गोविंद को पकड़कर थाने ले आई। जबकि यशवंत घर पर नहीं था। शनिवार को नौरंगाबाद से दर्जनों महिलाएं व पुरुष थाने पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित थाना परिसर में प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया कि लगभग दर्जन भर पुलिसकर्मी पहुंचे और दरवाजा तोड़कर निर्मल के घर घुसे और उनकी पत्नी व पुत्री के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही बाली व मंगलसूत्र छीन लिया। थानाध्यक्ष रामनेवास ने कि पुलिस पर लगाया गया आरोप निराधार है। गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों का 151 में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed