फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police caught four without permission

बिना अनुमति अजान करने पर पुलिस ने चार को पकड़ा

Fri, 22 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Police caught four without permission
गाजीपुर। लाकडाउन की वजह से मस्जिदों में नमाज पढ़ने और बिना अनुमति लाउडस्पीकर से अजान करने पर जिला प्रशासन की तरफ से रोक लगाई गई है। रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को पुलिस ने नगर के सैय्यदबाड़ा में स्थित जामा मस्जिद से दो और शेख जियाजुद्दीन मस्जिद से दो लोगों को अजान करते पाने पर पकड़ाकर कोतवाली ले आई। उनसे पूछताछ करने के बाद देर शाम निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर में मस्जिदों का जायजा लिया। एनाउंसमेंट किया मस्जिदों में नमाज अदा न करें।
विज्ञापन

रमजान में मुस्लिम बंधु घर पर नमाज पढ़ रहे हैं। शुक्रवार को रमजान माह की अलविदा की नमाज थी। इसे लेकर प्रशासन काफी गंभीर था। सदर एसडीएम प्रभास कुमार, नगर क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला, सदर कोतवाल धनजंय मिश्रा, यातायात प्रभारी त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ नगर में चक्रमण कर रहे थे। इस दौरान अजान करते पाए जाने पर नगर के सैय्यदबाड़ा में स्थित जामा मस्जिद से दो और शेख जियाजुद्दीन मस्जिद से दो लोगों को पकड़ाकर कोतवाली लाई। इसके साथ ही अधिकारियों चक्रमण करते हुए विभिन्न मस्जिदों का जायजा लिया। इस दौरान लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट करते हुए मुस्लिम बंधुओं से अपील की कि लाकडाउन है, इसलिए वह मस्जिद में नमाज न पढ़े। उनसे पूछताछ करने के बाद देर शाम निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed