फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police caught five miscreants in the encounter, two were shot in the leg

Ghazipur News: मुठभेड़ में पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा, दो के पैर में लगी गोली

Tue, 19 Dec 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police caught five miscreants in the encounter, two were shot in the leg
गाजीपुर। मरदह बाजार के पीछे एक खंडहर में सोमवार की देर रात बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों की पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाशों समेत पांच बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। घायल बदमाशों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मरदह वागीश विक्रम सिंह व चौकी प्रभारी मटेहु को मुखबिर से सूचना मिली की कस्बा स्थित पावर हाउस के पीछे खंडहर में कुछ संदिग्ध व्यक्ति छिपे हैं, जो चोर/लुटेरे हो सकते हैं। जिस पर पुलिस टीम ने खंडहर की घेराबंदी की तो मुखबिर की सूचना सच निकली।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलंवत चौधरी ने बताया कि खंडहर में छिपे व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिसपर पुलिस टीम नेे भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दो बदमाशों को पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए हैं। जबकि मौके से तीन अन्य और बदमाश पकड़े गए। घायल बदमाश ने अपना नाम अभिनंदन निवासी ग्राम रमपुरा थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी और देवी ग्राम मिल्कीया थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर बताया। उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पकड़े गए बदमाशों की पहचान नरेश और भूपराम निवासी ग्राम रमपुरा थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी और राजीव निवासी ग्राम मिल्कीया थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से दो तमंचा 315 बोर, 04 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर और चोरी करने के विभिन्न उपकरण, आसपास के क्षेत्रों से चोरी की गई विभिन्न धातुओं के गहने और 4200 रुपये नगद बरामद हुए हैं।

-----------
शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद और कन्नौज में भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में घायल अभिनंदन पर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें शाहजहांपुर में चार, सीतापुर में दो और गाजीपुर जनपद के मरदह और कासिमाबाद थाने में चार मुकदमे हैं। इसी तरह देवी पर दस मुकदमे हैं, जिसमें शाहजहांपुर में एक, कन्नौज में पांच और गाजीपुर जनपद के मरदह और कासिमाबाद थाने में चार मुकदमे शामिल हैं। वहीं, गिरफ्तार किए गए नरेश पर आठ मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें लखीमपुर खीरी में एक, मुरादाबाद में तीन और गाजीपुर जनपद के मरदह और कासिमाबाद थाने में कुल छह मुकदमें दर्ज हैं। वहीं, भूपराम पर छह मुकदमे दर्ज हैं, जो मरदह और कासिमाबाद थाने में पंजीकृत हैं। जबकि राजीव पर पांच मुकदमे दर्ज हैं, जो गाजीपुर जनपद के मरदह और कासिमाबाद थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed