फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrived after getting information from villagers and returned after completing formalities

Ghazipur News: ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस औपचारिकता निभाकर लौटी

Fri, 09 May 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police arrived after getting information from villagers and returned after completing formalities
जमानिया। क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित एक होटल में अनैतिक गतिविधियों को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर गहमागहमी बढ़ी। ग्रामीणों ने होटल में अवैध कार्य होने की सूचना पुलिस को दी लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस केवल औपचारिकता निभाकर लौट गई। इससे ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि इस होटल में प्रतिदिन युवक-युवतियां आते हैं और अनैतिक कार्य होते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह होटल मुख्य सड़क पर स्थित है, इसके बावजूद यहां न कोई नियमित जांच होती है और न ही कोई कड़ी निगरानी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से यह कारोबार पुनः संचालित हो रहा है। ग्रामीणों ने याद दिलाया कि 10 सितंबर 2024 को तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने छापेमारी कर सात जोड़ों को होटल से पकड़ा था और होटल को सील कर दिया गया था लेकिन प्रशासन की ओर से कार्रवाई के अभाव में कुछ ही समय बाद यह होटल फिर से खुल गया और वही गतिविधियां दोबारा शुरु हो गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी जांच की जाए तो सारी सच्चाई सामने आ सकती है। प्रभारी निरीक्षक अरुण पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस गई थी लेकिन कुछ नहीं मिला जिस कारण बैरंग लौटना पड़ा। होटल बंद था। शिकायत 112 पर की गई थी और कॉलर ने अपना फोन बंद कर लिया था। इस कारण से मौके पर जाकर छानबीन करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed