{"_id":"693dc67a08740e81870eeb14","slug":"police-arrested-two-people-in-the-bjp-leader-murder-case-but-the-named-accused-is-still-absconding-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-143812-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस ने दो को उठाया, नामजद गिरफ्त से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: भाजपा नेता हत्याकांड में पुलिस ने दो को उठाया, नामजद गिरफ्त से दूर
विज्ञापन
भाजपा नेता विश्वकर्मा राम हत्याकांड में पुलिस अब तब नामजद आरोपियों को गिरफ्तार ही नहीं कर सकी है। घटना के 24 घंटे बाद भी दो संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। शनिवार को जमानिया के बलुआ गंगा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। बीते 11 दिसंबर को बुआ के घर से वापस लौटते समय पीटकर हत्या कर दी गई थी।
बीते 12 दिसंबर को शव फुल्ली- दौदही नौली राजवाहा स्थित सड़क पर मिला था। जमानिया सीओ सिटी अनिल कुमार ने बताया कि भाजपा नेता विश्वकर्मा राम हत्याकांड का जल्द ही खुलासा होगा। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
फिलहाज दो संदिग्धों को उठाकर पूछताछ चल रही है। पूर्व में भी भूमि विवाद में हुए मारपीट और आरोपियों पर दर्ज एससी- एसटी एक्ट के मामले में भी जांच चल रही है। इ
धर, देर रात शव टिसौरा गांव पहुंचते ही ग्राम प्रधान और मां बिंदु देवी पुत्र का शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। भाई कालीचरण और दोनों बहनों के रोने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी।
सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रही पुलिस टीम
सुरक्षा के मद्देनजर टिसौरा गांव में पुलिस टीम तैनात रही है। यहीं नहीं पोस्टमार्टम के बाद भाजपा नेता का शव घर पहुंचने के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस लगी हुई थी। यहीं नहीं घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देख पुलिस सुबह भी गंगा घाट और शव यात्रा के दौरान मौजूद रही। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
बिसरा सुरक्षित, हुई वीडियो रिकार्डिंग
भाजपा नेता विश्वकर्मा राम का देर शाम तक पोस्टमार्टम हुआ। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। यहीं नहीं पूरे पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी गई। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद जांच के लिए बिसरा भी सुरक्षित किया गया है। ऐसे में पुलिस के लिए इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना चुनौती बनती जा रही है।