{"_id":"61475fb68ebc3e5ad88023f3","slug":"police-arrested-three-robbers-ghazipur-news-vns6125183179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
शादियाबाद थाना क्षेत्र के अकराव पुलिया स्थित जोलहटा जाने वाले मार्ग से पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से रविवार को तीन लुटेरों को धर-दबोचा। साथ ही चार बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस, 13500 नकदी बरामद किए गए। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र भूषण मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम कुछ दिन पूर्व सिधार चट्टी स्थित फिनो बैंक से हुई दिनदहाड़े लूट के मामले लुटेरों को दबोचने के लिए बस स्टैंड के पास मौजूद थी। कुछ देर बाद स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक विनीत राय भी पहुंचे और लूट संबंधित मामले की छानबीन में जुट गए। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों टीम अकराव पुलिया से जोलहटा जाने वाले मार्ग पर वाहनों के आने इंतजार करने लगी। कुछ देर में नंदगंज की तरफ से दो बाइक आती दिखाई दी। घेराबंदी करके पुलिस उन्हें धर-दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना सत्यम यादव उर्फ रीशू निवासी वघरा उचहुआ थाना तरंवा जिला आजमगढ़, दूसरे ने अपना नाम मंगल यादव उर्फ सचिन निवासी श्री रामपुर थाना भुड़कुड़ा बताया। तलाशी लेने पर तमंचा एवं कारतूस बरामद हुआ।
फिनोबैंक से लूटा था 40 हजार
उन्होंने बताया कि बीते सात सितंबर को विशाल यादव उर्फ बागी निवासी दर्रोपुर थाना तरवां जिला आजमगढ़ ने शादियाबाद- नंदगंज रोड सिधार चट्टी स्थित फिनो पेमेंट बैंक से तमंचा से धमकाकर फिनोबैंक के दराज को तोड़कर 40 हजार रुपये लूटे थे। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी उसके घर से धर-दबोचा। साथ ही दो बाइक भी बरामद की गई। इनके पास से लूट के 13500 रुपये नकदी, एक तमंचा, एक कारतूस, चार बाइक भी बरामद की गई। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।