फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrested three prize criminals

इनाम तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 31 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three prize criminals
करंडा थाना क्षेत्र के बासूचक हाल्ट से पुलिस टीम ने रविवार को 20-20 हजार के तीन इनामी शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। यह तीनों शातिर फरार चल रहे थे। जबकि आठ दिन पूर्व इनके छह साथियों को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने दो हैंडग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। इनकी तलाश पुलिस और स्वाट टीम द्वारा लगातार जारी थी।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 23 जुलाई को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने बंदीपट्टी से दबिश देकर दो हेंडग्रेनेड बरामद किया था। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा स्थानीय थाने पर दर्ज हुआ था। एसटीएफ ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि इनके तीन साथी फरार चल रहे थे। पुलिस ने फरार चल रहे तीनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये इनाम भी घोषित किया था। इस मामले में स्वाट और पुलिस टीम संयुक्त रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। सुबह चार बजे बासूचक हाल्ट से पुलिस टीम ने बंदीपट्टी निवासी अरविंद राजभर, बृजभान उर्फ बृजभार निषाद और रोहित निषाद निवासी विल्लर का पूरा को गिरफ्तार कर लिया। सफलता प्राप्त टीम में प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद राय और स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रामाश्रय राय सहित पुलिस टीम शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed