फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrested the killer

पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the killer
करंडा। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कला चट्टी से पुलिस टीम ने हत्यारोपी को धर-दबोचा। साथ ही डीबीबीएल गन भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 14 अक्टूबर की देर शाम हत्यारोपी सुदीप यादव अपनी मां इंद्रकला को बाइक से लेकर घर आ रहा था। रास्ते में पड़ोस की बकरी बंधी थी। इसको लेकर वह पड़ोसी से कहासुनी एवं झगड़ा करने लगा था। मां इंद्रकला ने जब पुत्र को झगड़ा करने से मना किया तो वह उसे मारने-पीटने लगा था। इस पर महिला ने घटना की जानकारी धनईपुर गांव निवासी अपने भाई को दी थी। इस पर महिला के भाई के साथ विवेक भी पहाड़पुर कला गांव पहुंचा और सुदीप को समझाने-बुझाने लगा था। इस पर सुदीप ने विवेक को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पहाड़पुर कला चट्टी से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि हत्यारोपी आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed