Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrested gang leader and prize of 15 thousand

गैंग लीडर व 15 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोचा

Thu, 10 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Police arrested gang leader and prize of 15 thousand
गाजीपुर । सैदपुर कोतवाली की पुलिस ने बृहस्पतिवार को चकियार मुहम्मद गांव में छापा मारकर 15 हजार के इनामी व आईआर 297 गैंग लीडर को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद शातिर का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने के साथ शातिरों व इनामी को दबोच रही है। इस दौरान विभिन्न मामलों में वांछित 15 हजार के इनामी एवं आईआर 297 गैंग लीडर अंगद यादव के घर पर होने की सूचना मिली। पुलिस ने चकियार गांव की घेराबंदी करके उसके घर छापा मारा। पुलिस को देख शातिर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे धर-दबोचा। सफलता प्राप्त टीम में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र भूषण मौर्य, विश्वनाथ यादव, घनानंद त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, श्यामलाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सुमित कुमार सोनी, अमित कुमार व सूरज कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed