{"_id":"644423b36435fca49d05f9d4","slug":"pole-of-high-tension-line-fell-one-died-due-to-scorching-ghazipur-news-c-20-vns1008-168139-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हाईटेंशन लाइन का पोल गिरा, झुलसने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हाईटेंशन लाइन का पोल गिरा, झुलसने से एक की मौत
विज्ञापन
औड़िहार (गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भितरी पुलिस चौकी के मोससिनपुर गांव के पास शनिवार की दोपहर में हाईटेंशन तार का विद्युत पोल गिरने से बासूपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (40) की झुलसने से मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी को दवा दिलाने जा रहे थे। पत्नी करंट से झटक कर दूर गिरने से बच गई।
शनिवार की दोपहर को सैदपुर थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार अपनी पत्नी तारा देवी को दवा दिलाने के लिए भीतरी गांव स्थित चट्टी पर नहर के किनारे से जा रहे थे। तभी मोससिनपुर गांव के पास खेत में खड़ा 11 हजार बोल्ट का हाईटेंशन विद्युत पोल अचानक से उनके ऊपर गिर गया। जिससे वीरेंद्र हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इस दौरान तेज झटके से वीरेंद्र की पत्नी तारा देवी दूर जा गिरी। वही हाई वोल्टेज के कारण वीरेंद्र और उसकी बाइक में आग लग गई और वह जलने लगे। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता पत्नी के सामने ही वीरेंद्र की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना में घायल वीरेंद्र की पत्नी को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
घटना की सूचना पर विद्युत आपूर्ति बंद करा दी गई। कुछ ही देर में सैदपुर क्षेत्राधिकारी बीके शाही, कोतवाल बंदना सिंह, भीतरी पुलिस चौकी इंचार्ज तरुण पांडे के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। घटना की खबर सुनते ही वीरेंद्र के परिजन दहाड़े मारकर विलाप करने लगे। सब इंस्पेक्टर तरुण पांडे ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गया है।