फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pole broken by storm, 100 village lights blazing

आंधी से टूटा खंभा, गुल रही 100 गांव की बत्ती

Tue, 21 Apr 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Pole broken by storm, 100 village lights blazing
सुहवल के ढ़ढ़नी विद्युत उपकेंद्र के पास टूटा बिजली के तार को जोड़ते विद्युत कर्मचारी। - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल/देवकली। सोमवार की देर शाम आई तेज आंधी से ढढनी विद्युत उपकेंद्र के पास स्थित 33 हजार लाइन की खंभा टूटकर गिर गया। इससे ढढनी और ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र से संबंधित लगभग 100 गांव की बत्ती गुल हो गई। दूसरे दिन 20 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई थी और लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम करीब सात बजे आई तेज आंधी के दौरान ढढनी विद्युत उपकेंद्र के पास स्थित 33 हजार लाइन की खंभा धराशाई हो गया। इससे ढढनी और ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र से संबंधित खजुहां, माधोपुर, ढढनी, अधियारा, मलसा, गरूआ मकसूदपुर, भगीरथपुर, सुहवल, गौरा, पटकनियां, युवराजपुर, बवाड़ा, मेदनीपुर, ताड़ीघाट, डुहिया सहित लगभग 100 गांव की बत्ती गुल हो गई। बिजली के अभाव में गर्मी की वजह से जहां लोग ठीक से सो नहीं पाए, वहीं सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा। दूसरे दिन मंगलवार को दिन में तीन बजे 20 घंटे बाद भी बिजली का दर्शन नहीं हो सका था और उलझन के बीच बत्ती आने का इंतजार करते रहे। इस संबंध में जमानिया विद्युत खंड चतुर्थ के उपखंड अधिकारी वीके राव ने कहा कि तेज आंधी के कारण हाईटेंशन विद्युत पोल टूट गया। इसके मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। काम पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी। उधर, देवकली टाउन सहित आसपास के गांवों में पहाड़पुर विद्युत उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई की जाती है, लेकिन किसी कारणवश मंगलवार की शाम तीन बजे तक 24 घंटे बाद भी बिजली का दर्शन नहीं हो सका था। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed