फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PM working with determined efforts

संकल्पित प्रयासों संग काम कर रहे पीएम

Tue, 20 Sep 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
PM working with determined efforts
गाजीपुर। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर सैदपुर विधानसभा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। पूर्व विधायक सुभाष पासी के आवास पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक में उन्होंने विधानसभा संयोजकों, प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों, सोशल मीडिया एवं आई टी संयोजकों संग बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लिए पूर्व में जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के दम पर 2024 के लोक सभा के चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। इसी कड़ी में महिलाओं संग वार्ता के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान, समृद्धि, विकास और उनके आत्मनिर्भरता का पूरा ध्यान प्रधानमंत्री रखते हैं। सिर्फ बात ही नहीं संकल्पित प्रयासों के साथ वे काम भी कर रहे है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि आज महिलाएं सरकार के सहयोग से लगातार आर्थिक रुप से स्वावलंबी और मजबूत हो रही है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाएं काम नहीं कर रही है। इस दौरान पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री डा. संगीता बलवंत ने भी बैठक को संबोधित किया। पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत शीला सोनकर ने आभार प्रकट किया। विधानसभा प्रभारी वृजनन्दन सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र का काम पूरा कराने की मांग की
गाजीपुर। सैदपुर के सेहमलपुर गांव में करीब 10 वर्षों से निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र का निर्माण पूरा कराने को लेकर भाजपा नेता अनूप जायसवाल और भाजपा सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी को पत्रक सौंपा।
मंत्री को भाजपा आईटी विभाग के लोकसभा संयोजक अनूप जायसवाल ने बताया कि सैदपुर में करीब 10 साल पहले अग्निशमन केंद्र के निर्माण शुरू हुआ था। जो आजतक पूर्ण नही हुआ। बीत दो सालों में कई बड़ी दुर्घटनाओं के दौरान सैदपुर के लोगों को भारी जान-माल की क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि गाजीपुर अग्निशमन केंद्र से सैदपुर की दूरी लगभग 45 किमी है। जहां सूचना और अन्य प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद दमकल आने में डेढ़ से दो घंटे लग जाते हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस प्रमुख समस्या को ध्यान में रखते हुए इसे शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई।
मंत्री ने अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया
गाजीपुर। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को सैदपुर तहसील के सभाकक्ष में जनपदस्तरीय और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों संग विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की।
इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं व उसके क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से शासन की लाभपरक योजनाओं को प्रत्येक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही संचालित योजनाएं के बराबर मानीटरिंग करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रहीं हैै उसका लाभ पात्रों को मिले। साथ ही जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी करें यही सरकार की मंशा है। बैठक के बाद मंत्री ने ग्राम मलिकपुर में अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए जा रहे तालाब का निरीक्षण किया। इसके बाद वहां पर पौधरोपण कर उपस्थित ग्रामवासियों से मिलकर सरकार द्वारा मिल रही योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed