फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PM Surya Ghar Yojana did not gain momentum

Ghazipur News: पीएम सूर्य घर योजना को नहीं मिली रफ्तार

Mon, 20 Oct 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana did not gain momentum
गाजीपुर। जिले में पीएम सूर्य घर योजना को रफ्तार नहीं मिल पा रही है। शुरुआत में आम उपभोक्ताओं का रुझान देखने को मिल रहा था लेकिन, कम बिजली उत्पादन से धीरे-धीरे उनका मोहभंग होता जा रहा है। एक साल में निर्धारित 15 हजार के लक्ष्य के दस प्रतिशत घरों में ही सोलर संयंत्र लग पाए हैं। इससे घर-घर बिजली उत्पादन का सपना चकनाचूर हो रहा है। निगम पर बिजली आपूर्ति का लोड कुछ खास प्रभावित नहीं है। प्रधानमंत्री ने फरवरी 2024 में पीएम सौर ऊर्जा योजना का शुभारंभ किया था। इसके तहत जिले में 15 हजार घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। नया कारोबार समझकर व्यापारी भी इसमें कूद पड़े। जिले में 15 से अधिक वेंडरों की संख्या हो गई। ऑनग्रिड सोलर संयंत्र लगाने के लिए वेंडरों के जरिये 7523 के लगभग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ। लेकिन, जब संयंत्रों को लगाने की बारी आई तो उपभोक्ताओं ने मुंह मोड़ लिया और अब तक 1567 उपभोक्ताओं ने ही कनेक्शन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed