गाजीपुर: पीएम मोदी करेंगे मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण, तैयारियों में अधिकारियों ने झोंकी पूरी ताकत
मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। प्राचार्य डॉ. राजेश सिंह ने रविवार को निर्माणाधीन कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रगति रिपोर्ट लेकर लखनऊ रवाना हो गए, जहां लोकार्पण संबंधित तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के राजकीय मेडिकल के लोकार्पण में चार दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में अधिकारियों ने ताकत झोंक दी है। इधर प्राचार्य सोमवार को निर्माण कार्य संबंधित प्रगति रिपोर्ट लेकर लखनऊ रवाना हो गए, जहां उच्चस्तरीय अधिकारियों द्वारा समीक्षा की जाएगी। वहीं तैयारियों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिया जाएगा। फर्नीचर सहित बचे कार्यों को भी कॉलेज प्रशासन ने दो सप्ताह में पूर्ण कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है, जिससे कक्षाएं शुरू होने पर किसी तरह की समस्या न आए।
चिकित्सा की बेहतर सुविधाओं से वंचित जनपद के लोगों को अब उपचार की आस जग गई है। वहीं डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों की भी व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो जाएंगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के संचालन से जहां डॉक्टरों की नई पौध तैयार होगी। वहीं प्रोफसरों एवं सिनियर चिकित्सकों द्वारा ओपीडी का संचालन किया जाएगा, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सकीय परामर्श और इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नौ जुलाई को लोकार्पण करने की सूचना कॉलेज प्रशासन को मिलते ही प्राचार्य डॉ. राजेश सिंह ने रविवार को निर्माणाधीन कॉलेज का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट लेकर लखनऊ रवाना हो गए, जहां समीक्षा बैठक के साथ लोकार्पण संबंधित तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी होंगे।
इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. राजेश सिंह ने बताया कि समीक्षा बैठक में ही लोकार्पण संबंधित तैयारियों के निर्देश मिलेंगे। प्रगति रिपोर्ट के साथ लखनऊ पहुंच चुका हूं। बैठक के बाद ही पता चल सकेगा कि लोकार्पण प्रधानमंत्री कैसे करेंगे।