{"_id":"69a5dab02cf8ba7b5f0ac5a7","slug":"pm-housing-approved-twice-for-the-same-house-number-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-148207-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: एक ही मकान नंबर पर दो बार स्वीकृत हुआ पीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: एक ही मकान नंबर पर दो बार स्वीकृत हुआ पीएम आवास
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। शहर क्षेत्र के खजुरिया वार्ड नंबर-3 निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर एक ही मकान नंबर पर दो बार पीएम आवास स्वीकृत किए जाने की जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ता राजेश कुमार बिन्द ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर-3, मुहल्ला खजुरिया, पोस्ट पीरनगर निवासी एक व्यक्ति के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया है, जबकि पूर्व में इसी मकान नंबर पर दूसरे के नाम से योजना का लाभ लिया जा चुका है।
आरोप है कि विभागीय मिलीभगत से एक ही पते पर दोबारा आवास स्वीकृत करा लिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि कथित लाभार्थी अविवाहित हैं और उसी मकान में निवास करता हैं, ऐसे में एक ही परिवार और एक ही मकान नंबर पर दो बार लाभ दिया जाना योजना की पात्रता शर्तों के विपरीत है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अपात्र लाभार्थी के विरुद्ध कार्रवाई तथा धनराशि की वसूली की मांग की है।
विज्ञापन
राजेश कुमार बिन्द ने अपने शिकायती पत्र की प्रति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की है। इस संबंध में डूडा के प्रभारी पीओ व एसडीएम विनोद जोशी ने बताया कि मामले की जांच की गई, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के खाते में भेजी गई रकम को फ्रीज करा दी गई है। साथ ही रिकवरी की कार्रवाई की जा रही है।