{"_id":"581f67974f1c1b067fb375a8","slug":"pm-come-in-rti-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आरटीआई मैदान में उतरेगा पीएम का उड़न खटोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आरटीआई मैदान में उतरेगा पीएम का उड़न खटोला
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 नवंबर को जिले में आयोजित कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ है। अब उनका उड़नखटोला सीधे आरटीआई मैदान (पुलिस लाइन) में उतरेगा। यहां परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण के साथ ही वह परिवर्तन यात्रा की रैली को संबोधित करेंगे। पहले यह तय था कि आरटीआई मैदान में सिर्फ प्रधानमंत्री परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित करेंगे। शेष सरकारी कार्यक्रम लंका मैदान में होगा।
इस बात की पुष्टि करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यह बदलाव हुआ है। आरटीआई मैदान में दो मंच बनेंगे। एक पर प्रधानमंत्री सरकारी परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे और दूसरे मंच से वह परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित करेंगे। उधर दोपहर में आईजी वाराणसी एसके भगत, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीआईजी विजय भूषण यहां पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।