फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pledged to struggle in support of agitated farmers' demands

आंदोलनरत किसानों की मांगों के समर्थन में संघर्ष करने का संकल्प लिया

Sat, 29 May 2021 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Pledged to struggle in support of agitated farmers' demands
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर देश के पांचवें प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और ईमानदारी का पालन करने एवं देश में आंदोलनरत किसानों की मांगों के समर्थन में लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि आज देश का किसान घोर संकट में है। मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते जब देश का किसान सड़कों पर आंदोलनरत है, ऐसे समय इस देश का किसान चौधरी साहब को बड़ी शिद्दत से याद कर रहा है। वह महसूस कर रहा है कि अगर आज चौधरी साहब होते तो किसानों को यह दुर्दशा न झेलनी पड़ती। चौधरी साहब मजदूरों एवं गरीबों के मसीहा थे। वह कहा करते थे कि असली भारत गांव में बसता है। जब तक किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तब तक देश की प्रगति संभव नहीं है। किसानों की दशा सुधरेगी तो देश सुधरेगा। जैकिशन साहू ने कहा कि वह सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे। गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, पूर्व प्रमुख विजय यादव, अशोक बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामदरश यादव, राजेश गोड़, जयश्री यादव, अरविंद यादव, डॉ. सीमा यादव, रीना यदव, आत्मा यादव, चंद्रेश्वर यादव, पप्पू, रिषु यादव, आजाद राय, कमलेश यादव, अहमर जमाल, रामाशीष यादव, गोपालजी श्रीवास्तव, हरवंश यादव, राजेंद्र यादव, विजयशंकर यादव, द्वारिका यादव, लड्डन खां, सुभाष यादव, अमित यादव, विमलेश यादव आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed