फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pledged to protect democratic values

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया

Sat, 17 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pledged to protect democratic values
गाजीपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्क चंद्रशेखर की जयंती पर समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने चंद्रशेखरजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान समाजवादी नेता बताया। कहा कि उन्होंने सत्ता की खातिर कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने चंद्रशेखरजी को भारतीय राजनीति का फक्कड़ कबीर बताते हुए कहा कि सरलता, सादगी और ईमानदारी उनके अंदर कूट कूट कर भरी थी। वह साहस और सत्य के प्रतीक थे। उन्होंने आजीवन अपनी शर्तों पर राजनीति किया। कभी किसी के आगे झुके नहीं। उन्होंने आम आदमी के जीवन की परेशानियों और जरूरतों को समझने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक की पदयात्रा किया। वह प्रखर और बेबाक वक्ता होने के साथ-साथ समाज के सजग प्रहरी थे। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, अखिलेश सिंह, बैजू यादव, राकेश यादव, हरिनारायण यादव, सदानंद यादव, शिवकुमार यादव, टुन्ना सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed