फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pledged to form party government in the state in 2022 and make Akhilesh the chief minister

प्रदेश में 2022 में पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया

Sun, 22 Nov 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Pledged to form party government in the state in 2022 and make Akhilesh the chief minister
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर केक काटते जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्मदिन समारोह पार्टी कार्यालय समता भवन पर रविवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने केक काटकर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। सभी कार्यकर्ताओं ने 2022 में प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने मुलायम सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव भारत में आधुनिक समाजवादी आंदोलन के जनक माने जाते हैं। आरंभ से ही समाज में व्याप्त असमानता, विषमताओं, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा पिछड़े वर्गों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहे हैं। उनके चिंतन पर डॉ. लोहिया के साथ ही समाजवादी चिंतक मधु लिमये, कर्पूरी ठाकुर एवं स्व. रामसेवक यादव जैसे जुझारू नेताओं की गहरी छाप है। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि उन्होंने कटुता, बदले की भावना और किसी को ओछा समझने की राजनीति नहीं किया। पूर्व सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव बदलाव की राजनीति चाहते हैं, ऐसा बदलाव जिससे देश जगे। उस बदलाव से देशवासियों का हित जुड़े। वह सांप्रदायिक ताकतों के हमेशा खिलाफ रहे। कार्यक्रम में जयकिशन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, डॉ. नन्हकू यादव, सिकंदर कनौजिया, राजकिशोर यादव, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, शिवशंकर यादव, रामयश यादव, चंद्रेश्वर यादव, सदानंद यादव, निजामुद्दीन खां, डॉ. समीर सिंह, दिनेश यादव, आजाद राय, आलोक सिंह, ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, आमिर अली, राहुल सिंह, आदित्य यादव, परशुराम बिंद, रमेश यादव, बलिराम यादव, जगतमोहन बिंद, कैलाश यादव, बैजनाथ यादव, आशा यादव, बृजकिशोर यादव, रामाशीष, कन्हैया यादव, मारकंडेय यादव, सरदार यादव, अनिल यादव, रामलाल प्रजापति, नरेंद्र कुशवाहा, चंद्रिका यादव, कन्हैया यादव, नन्हें, पांचू यादव, रामबरत यादव, अरुण यादव आदि उपस्थित थे। संगोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed