फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pledged Jewelry Sold; FIR Registered

Ghazipur News: गिरवी रखे गहनों को बेचा, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 26 Apr 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pledged Jewelry Sold; FIR Registered
गाजीपुर। शहर कोतवाली में एक व्यक्ति पर इलाज के लिए ब्याज पर रुपये देने के नाम पर गहने गिरवी रखने और उन गहनों को बेच देने का मामला सामने आया है। पीड़िता बीकापुर गांव निवासी मंती देवी ने एसपी डॉ. ईरज राजा से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपकर कोतवाली पुलिस को इधर से उधर दौड़ाने का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर ली।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। फुल्लनपुर निवासी सतीश वर्मा ब्याज के रूप में पैसे दिये। इसके लिए उन्होंने दो मंगलसूत्र, दो कान का झाला, एक मारवाड़ी नथिया, और कुछ गहनों को गिरवी रख लिया। कुछ दिनों बाद जब पैसा लेकर उससे अपने गहने मांगने गई, तो उसने इंकार करते हुए बताया कि, सारे गहनों को बेच दिया है। इसके बाद कई बार कोतवाली गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed