फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pledge to follow the ideals of Dr. Kalam

Ghazipur News: डाॅ. कलाम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Thu, 16 Oct 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pledge to follow the ideals of Dr. Kalam
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से समता भवन कार्यालय पर महान वैज्ञानिक तथा देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी बुधवार को आयोजित की गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विराट व्यक्तित्व का धनी बताया। उनके आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। गोष्ठी में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि वह केवल राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक ही नहीं बल्कि एक शिक्षक, मार्गदर्शक और विचारक भी थे। उनके विचार आज भी युवाओं को कुछ कर गुजरने की शक्ति और ऊर्जा देते हैं। उन्होंने देश के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को नई दिशा दी जिससे भारत वैश्विक स्तर पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा। उनकी वजह से भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है। उन्होंने युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एसपी पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, रविंद्र प्रताप यादव, सदानंद यादव, रामअवतार विश्वकर्मा, अमित ठाकुर, सूरजराम बागी, रामजन्म चौहान आदि मौजूद थे। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार बिंद एवं संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed