फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Please turn on within a week Semra cask bridge

एक हफ्ते के अंदर चालू कराएं सेमरा पीपा पुल

Thu, 05 Nov 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 05 Nov 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Please turn on within a week Semra cask bridge
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अलका राय के नेतृत्व में गुरुवार को उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर सेमरा रामपुर पीपा पुल को शीघ्र चालू करने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि पीपा पुल 15 नवंबर तक चालू नहीं हुआ तो कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते लगभग एक पखवारा से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पीपा पुल के चालू न होने से सेमरा, बच्छलकापुरा, तिवारीपुर, हरिहरपुर, सुल्तानपुर के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


 इन गांवों के लोगों की खेती गंगा पार होती है। पुल के अभाव में उन्हें जान जोखिम में डालकर छोटी नावों पर सवार होकर कृषि कार्य के लिए गंगा पार करना पड़ रहा है। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कहा कि पिछले दिनों सेमरा के कृषि मजदूरों को लेकर गंगा पार जा रही नाव के डूब जाने से लगभग दो दर्जन लोग पानी में डूबे। इस घटना में एक लड़की को बचाया नहीं जा सका था। इसके पूर्व भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही गंगा पार के लोग मुहम्मदाबाद बाजार में खरीदारी करने आते हैं। त्योहार का सीजन होने के कारण गंगा पार करके आने जाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर यदि पीपा पुल को चालू नहीं किया जाता है तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिये बाध्य  होंगे।


उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार उमेशचन्द्र निगम ने पत्रक लेकर संबंधित विभाग को भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पत्रक देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता विरेन्द्र राय, प्रमोद राय, शंभु सिंह यादव, सतीश चन्द्र राय, विनोद राय, राजेश राय बागी, सुनील राय आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed