फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Players of Sevrai Tehsil area captured gold and silver.

Ghazipur News: सेवराई तहसील क्षेत्र के खिलाड़ियों ने गोल्ड एवं सिल्वर पर किया कब्जा

Fri, 10 Nov 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Players of Sevrai Tehsil area captured gold and silver.
सेवराई। झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सेवराई तहसील क्षेत्र के खिलाड़ियों ने परचम लहराते हुए एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल पर कब्जा जमा लिया है। बृहस्पतिवार को दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर किया गया भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन

बीते पांच से आठ नवंबर को सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन आरएमएस हाईस्कूल सोनारी खुटारी जमशेदपुर में किया गया। इसमें अंडर-19 एवं 17 के वेट कैटिगरी 64 एवं 51 किलोग्राम भार वर्ग में दिलदारनगर के मिर्चा गांव निवासी मुहम्मद फकरे आलम एवं शाहिना खातून के पुत्र मोहम्मद फैजान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल एवं दिलदारनगर निवासी वसीम अहमद एवं आशया बेगम के पुत्र मोहम्मद अली ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोहम्मद फैजान दिलदारनगर के क्रिसेंट कान्वेंट स्कूल के 12वीं के छात्र हैं, जबकि मोहम्मद अली कक्षा 10 में अध्यनरत हैं। खेल शिक्षक मुनीब यादव ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बलबूते गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। खिलाड़ियों के दिलदारनगर पहुंचने पर क्रिसेंट कांवेंट स्कूल के प्रधानाचार्य अब्दुल कलाम खान, प्रबंधक हसनैन खान एवं इफ्तेखार खान एवं क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से माल्यार्पण कर उनको सम्मानित किया है। प्रतियोगिता में दिलदारनगर की क्रिसेंट कांवेंट स्कूल से कुल तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमे दो खिलाड़ियों ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। इस मौके पर फैय्याज खान, तौफीक खान, रीता देवी, औरंगजेब खान, एकबाल खान, विपिन त्रिपाठी, भगवान, संतोष गुप्ता, सुनील मौर्या, अनिता मौर्या, पदमा महापात्र, अवतार वैशाख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed