फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Play your part in the purification of the voter list

Ghazipur News: मतदाता सूची के शुद्धिकरण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें

Tue, 09 Dec 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Play your part in the purification of the voter list
पार्टी पदाधिकारियों के साथ एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक करते भाजपा के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेद
गाजीपुर। भाजपा के जिला प्रभारी डाॅ. राकेश त्रिवेदी ने सोमवार को मतदाता सूची विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान की स्थिति की समीक्षा करने के लिए गाजीपुर एवं जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा किया। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के पलहीपुर, बरेंदा, बिहरा और अराजी ओड़ासन में तथा गाजीपुर सदर विधानसभा के तलवल, हरिहरपुर, सराय शरीफ तथा नंदगंज में शक्ति केंद्र स्तर पर बीलए-1 की उपस्थिति में बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 तथा संगठन के जिम्मेदार लोगों की बैठक कर स्थिति की जानकारी ली।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 11 दिसंबर तक सक्रियता से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भाग लेकर नए मतदाताओं का नाम बढ़वाने फर्जी मतदाता का नाम कटवाकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर, संकठा प्रसाद मिश्र, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, शिवमुनि चौहान, सुनील कुशवाहा, काशी चौहान, बलवंत बिंद, गोपाल राय, मन्नू राजभर, राजेश चौहान, प्रमोद राय, मुरली कुशवाहा, भानू जायसवाल, विपिन चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed