फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Planting trees is the moral responsibility of every individual.

Ghazipur News: पौधरोपण करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व

Mon, 06 Jul 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Planting trees is the moral responsibility of every individual.
नंदगंज के शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में पौधारोपण करतीं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत। संवाद
नंदगंज। स्थानीय शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में रविवार को सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से वन जलवायु परिवर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा की सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने पौधरोपण कर किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि जिस प्रकार माता-पिता की सेवा करना हमारा परम धर्म है, उसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करना भी प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम में सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी नंदगंज रेंज अनिल कुमार सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी कुलदीप सिंह, विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य उदयराज, गौरव सिंह, भानू जायसवाल, हरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed