फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   plantetion

‘वृक्ष महाकुंभ’: 39 लाख पौधे लगा जनपद ने रचा इतिहास

Fri, 09 Aug 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
plantetion
गाजीपुर। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘वृक्ष महाकुंभ’ के तहत नगर से लेकर ग्रामीण इलाके तक पौधरोपण की होड़ मची रही। इसके तहत करीब 39 लाख से अधिक पौधे पूरे जनपद में लगाए गए। अभियान का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक और परिवहन सचिव अरविंद कुमार ने रईसपुर गांव में पौधा लगाकर किया। इस दौरान जिलाधिकारी के बालाजी, पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी, मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया सहित जिले के अन्य अधिकारी शामिल रहे। ‘वृक्ष महाकुंभ’ में सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं, शिक्षण संस्थाएं सहित विभिन्न विभागों ने भी इसमें में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कई स्थानों पर सभाओं में हजारों की संख्या में छात्रों और ग्रामीणों को पौधे बांटे गए। स्कूल कालेजों में समारोह पूर्वक इस अभियान को मनाया गया। छात्राओं ने रंगोली बनाकर गड्ढों को सजाया और छात्रों ने भी कड़ी मेहनत कर पौधों के लगाने से लेकर उन्हें बचाने तक का संकल्प लिया।
विज्ञापन

औड़िहार संवाददाता के मुताबिक, तहसील क्षेत्र सैदपुर के देवकली विकास खंड अंतर्गत रईसपुर ग्राम में प्रदेश के कानून मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने ग्राम समाज की भूमि पर विधिवत पूजन-अर्चन कर वृक्षारोपण किया। इसके बाद विभिन्न प्रजातियों के कुल 3400 पौधे रोपे गए। वन क्षेत्र नंदगंज अंतर्गत आयोजित उक्त कार्यक्रम में प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा से छात्रों ने महती भूमिका निभाई। श्री पाठक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर्यावरण की समस्या को लेकर चिंतन करते हुए 22 करोड़ वृक्ष लगाने का जो निश्चय किया हैं, उसका शीघ्र ही सार्थक परिणाम आएगा। इस दौरान जनपद में आए प्रदेश के परिवहन सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ उसका संरक्षण जरूरी होता हैं। एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान होते हैं। यह फल, छाया और पर्यावरण को बचाने का काम करते हैं। यह हजारों जीव-जंतुओं की रक्षा करते हैं। डीएम के. बालाजी ने कहा कि वृक्षों के संरक्षण के लिए जन जागरूकता भी जरूरी हैं। जितना पेड़ों को लगाना महत्वपूर्ण है, उतना ही उन्हें बचाना भी। इस मौके पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल , भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सीडीओ हरिकेश चौरसिया, डीएफओ जीसी त्रिपाठी, उपवन प्रभाग अधिकारी जेपीएन त्रिपाठी, एसडीएम वेद प्रकाश मिश्रा, सीओ सैदपुर राम बहादुर सिंह, वन क्षेत्राधिकारी एसके श्रीवास्तव , नंदगंज रेंजर नंदलाल यादव समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और शिक्षक उपस्थित रहे। नगर पालिका के सभासद सोमेश मोहन राय के नेतृत्व में गांधी पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। इस मौके पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम कराया गया। स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिवार की समस्त संस्थाओं आईसीएआर, कृषि विज्ञान केंद्र, तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान तथा आदर्श इण्टर कालेज आदि में वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकतर पौधे कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर एवं कृषि फार्म पर पीजी कालेज के प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह, डा. शैलेंद्र दूबे, जिला उद्यान अधिकारी तथा आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. पीएन सिंह द्वारा रोपे गए। इस दौरान सागौन, आम, जामुन, नीम, अमरूद के साथ ही सहजन, नींबू के करीब पांच हजार वृक्षों का रोपण छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं जिला प्रशासन का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिकारियों द्वारा किया गया। इसी प्रकार, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी प्राचार्य डा. बीएन पांडेय ने छात्राओं को इसकी रक्षा का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर वृक्षारोपण जागरूकता रैली निकाली गई। स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में प्राचार्य रवीन्द्रनाथ राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। इस मौके पर रामनगीना यादव, अवधेश नारायण राय, अजय राय, विलोक सिंह, नीतिन राय, सतीश राय, वीके ओझा, संजय राय समेत छात्र एवं छात्राएं मौजूद रही। मलसा क्षेत्र में
विज्ञापन

पौधरोपण कार्यक्रम के तहत सबलपुर खुर्द में 1940, बेटाबर में 1980, जगदीशपुर में दो हजार, भगीरथपुर में 1950 पौधे लगाए गए। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार नवली इंटर कालेज के परिसर ें आज वन विभाग के तरफ से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर एसडीएम सेंवराई विक्रम सिंह, वन विभाग के रेंजर मकसूद हुसैन, वीडीओ अनूप कुमार आदि रहे। नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘वेलफेयर मिशन ग्रीन वसुंधरा’ के तहत लगाए 200 पौधे
गाजीपुर। शहर के वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में ‘वेलफेयर मिशन ग्रीन वसुंधरा’ अंतर्गत स्व. शेषनाथ पांडेय की पुण्य स्मृति में वृहद पौधरोपण एवं गोष्ठी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कालेज में किया गया। मुख्य अतिथि सीओ डा. तेजवीर सिंह और क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा समेत अन्य पूरे परिसर में पौधरोपण किया। इस बीच 150 सागौन, 10 नीम, पांच बादाम, 10 अमरुद और 15 कदब, 10 चितवन के पौधे समेत 200 पौधों को रोपित किया गया। इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, सचिव अभिषेक सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन पीआरओ अविनाश आनंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed