{"_id":"64ee3cbf6e159b67670740d4","slug":"planned-to-kill-ex-boyfriend-two-days-ago-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-2741-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दो दिन पहले ही बनाई थी पूर्व प्रेमी को मारने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दो दिन पहले ही बनाई थी पूर्व प्रेमी को मारने की योजना
विज्ञापन
फोटो-
-दिनदहाड़े युवक की हत्याकांड का खुलासा, जंगीपुर तिराहा से प्रेमिका भी की गई गिरफ्तार
-हत्यारोपी बोले, हम करते हैं एक-दूसरे प्यार, मनीष बन रहा था हमारी प्रेम कहानी में रोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के धामूपुर स्थित हाईवे के पास सोमवार को हुए दिनदहाड़े युवक की हत्या का खुलासा मंगलवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी और प्रेेमिका को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी युवक को घटना के बाद ही ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं उसकी प्रेमिका को पुलिस ने मंगलवार को जंगीपुर तिराहा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने कहा कि हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मनीष हमारे बीच रोड़ा बन रहा था। ऐसे में दो दिन पहले योजना बनाकर सोमवार को वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेजा गया। जहां दोनों हत्यारोपी जेल भेज दिए गए।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक भांवरकोल थाना के तराव गांव निवासी मनीष यादव का प्रेम-प्रसंग मुहम्मदाबाद थाना के वैजलपुर गांव निवासी मीनू यादव से चल रहा था। लेकिन, एक वर्ष पहले मीनू की जिंदगी में करंडा थाना के गोशंदेपुर गांव निवासी राजेश यादव आ गया। मनीष बाहर नौकरी करता था और दोनों के प्रेम कहानी में रोड़ा बन रहा था। इससे आजिज आकर दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
इसी के तहत उसे वाराणसी बुलाया। मीनू ने स्टेशन से उसे रिसीव किया और योजना के तहत स्कार्पियो में बैठकर चली। मनीष को इस बात की जानकारी नहीं होने दी कि गाड़ी उसका प्रेमी चला रहा है। रास्ते में नंदगंज के धामूपुर के समीप मनीष ने लघुशंका के लिए गाड़ी रुकवाई। उसी दौरान मौका पाकर दोनों ने गाड़ी में रखे लोहे के रॉड से उसके सिर पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल, स्कार्पियो, नशीला पेय पदार्थ, एक नशीला इंजेक्शन आदि बरामद किया।
विज्ञापन
-- -- --
मैं पहले से करती थी मनीष से प्यार, अब नहीं था उससे मेरा संबंध
वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी राजेश को ग्रामीणों ने सोमवार को ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं, इस मामले में फरार चल रही मीनू को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ उसने बताया कि मनीष से मैं पहले से प्यार करती थी, लेकिन अब उससे मेरा संबंध नहीं था। फिर भी वो मुझे ब्लैकमेल करता था और धमकी देता था। इसी के कारण उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।
-- -- -- -- -
इंजेक्शन और पानी में नशीला पदार्थ डालकर भी मारने की योजना
एसपी के मुताबिक हत्यारोपियों ने मनीष को मारने की जबर्दस्त योजना बनाई थी। इसके लिए किसी परिचित की मदद से नशीले इंजेक्शन की भी व्यवस्था की थी। योजना के दोनों ने तीन बोतल पानी भी लिया था। प्लानिंग थी कि यदि रास्ते में मनीष पानी मांगेगा तो उसे नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को आसानी से अंजाम दिया जाएगा। लेकिन, मनीष रास्ते में पानी नहीं मांगा।अंत में नंदगंज हाईवे पर मौका मिलते ही दोनों ने मनीष की रॉड से मार-मार कर हत्या कर दी।