फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pilgrims from Bihar, Bengal, Assam and Nepal stranded in Ghazipur

Ghazipur News: गाजीपुर में बिहार, बंगाल, असम और नेपाल तक के तीर्थयात्री फंसे

Wed, 29 Jan 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims from Bihar, Bengal, Assam and Nepal stranded in Ghazipur
महाकुंभ के सबसे बड़े अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने की आस में निकले बिहार, बंगाल, असम और नेपाल तक के दर्शनार्थी गाजीपुर में फंस गए हैं। वाराणसी में भीड़ अधिक होने की बात कहते हुए प्रशासन ने वाहनों को बुधवार को भोर से ही रोकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने वाराणसी जाने वाली सभी तरह की सवारी बसों को सुबह सात बजे के बाद से रोकना शुरू कर दिया। इससे स्नानार्थियों के अलावा अन्य यात्री भी जहां-तहां फंस गए हैं। हालांकि बड़ी संख्या में मऊ, बलिया और गोरखपुर के यात्री किसी तरह वापस हो लिए, जबकि दूरदराज के यात्री अब भी अपना डेरा जमा हुए हैं।
विज्ञापन

भांवरकोल क्षेत्र क्षेत्र के पखनपुरा, कुंडेसर में बक्सर बाॅर्डर की तरफ से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया। सुबह सात बजे रोडवेज की बसों को वाराणसी की तरफ से आने-जाने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार, बलिया, गोरखपर, मऊ से आए प्राइवेट बसों को लंका स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर रोक दिया गया। सुबह आठ से 10 बजे तक परेशान यात्री रेलवे स्टेशन गए तो बताया गया कि वाराणसी के लिए दोपहर में एक ट्रेन है, जबकि प्रयागराज के लिए इस समय कोई ट्रेन नहीं हैं। ऐसे में परेशान यात्री वापस रोडवेज की बसों से मऊ और आजमगढ़ के लिए रवाना होते दिखे।

वहीं दुबिहां, मरदह, महराजगंज, नंदगंज, सैदपुर, खानपुर क्षेत्र में भी जगह-जगह वाहनों को रोक दिया गया। सिधौना में रात से ही लेन को बंद कर दिया गया था।
डीएम आर्यका अखौरी, एसपी डाॅ. ईरज राजा भी भीड़ नियंत्रण के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले। महराजगंज पुलिस चौकी पर नेपाल, बंगाल, बिहार और असम तक से आए दर्शनार्थी रोक दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed