फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pickup truck catches fire on Rampur-Bantra Highway; cargo destroyed

Ghazipur News: रामपुर बंतरा हाईवे पर पिकअप में लगी आग, सामना जलकर नष्ट

Sun, 24 May 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck catches fire on Rampur-Bantra Highway; cargo destroyed
रामपुर बंतरा के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर पिकअप में लगी आग को बुझाता दमकलकर्मी। संवाद
नंदगंज। थाना क्षेत्र के रामपुर बंतरा हाईवे पर शनिवार की दोपहर 12 बजे चलती पिकअप में अचानक आग लग गई। आग में पिकअप सहित उसमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। आसपास के लोगों व फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोरखपुर के सोनबरसा बाजार निवासी बैंक मैनेजर अनुभव सिंह का जोनल ऑफिस महमूरगंज से स्थानांतरण होने पर वाराणसी से भदोही निवासी पिकअप चालक अफरोज के साथ अपना गृहस्थी का सामान लेकर गोरखपुर जा रहे थे। पिकअप में बाइक, गैस सिलेंडर और गृहस्थी का सामान था। रामपुर बंतरा गांव के पास हाईवे पर पिकअप में लदे सामान में अचानक आग लग गई। इसकी जानकारी एक राहगीर ने दी तो पिकअप चालक ने पिकअप खड़ा कर दिया और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक सामान और पिकअप जलकर नष्ट हो गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed