फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pickup loaded with tracks overturned after collision with bus

Ghazipur News: बस की टक्कर से पटरा लदी पिकअप पलटी

Mon, 02 Jun 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pickup loaded with tracks overturned after collision with bus
खानपुर। औड़िहार-जौनपुर मार्ग पर खानपुर बाजार में सोमवार को दोपहर एक बजे औड़िहार से पटरा लादकर जौनपुर जा रही पिकअप बस से टक्कर लगने के बाद पलट गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर भाग गया। सड़क के बीचोबीच पिकअप पलटने से आवागमन ठप हो गया। वाहन हटने के एक घंटे बाद दो बजे आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

जनपद जिले के चंदवक थानाक्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी सुशील राजभर, महेंद्र और रिंकू औड़िहार से पिकअप पर पटरा लादकर घर जा रहे थे। खानपुर बाजार में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने पिकअप में टक्कर मार दी। इससे पिकअप पटरा सहित सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन

सड़क के बीचोबीच पिकअप पलटने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। आसपास के लोगों ने पिकअप में सवार सुशील, महेंद्र और रिंकू को बाहर निकालकर सीएचसी भेजा। वहां से डॉक्टरों ने तीनों को घर भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सड़क से पटरा व वाहन हटवाकर यातायात शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed