{"_id":"646a65482e53b01eb90e4897","slug":"pickup-collided-with-grooms-vehicle-narrow-escape-ghazipur-news-c-20-1-216310-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पिकअप ने दूल्हे के वाहन में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पिकअप ने दूल्हे के वाहन में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जलालाबाद शहीद चौक पर शनिवार की देर रात सामने से आ रहे पिकअप ने दूल्हे की कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
संयोग रहा कि हादसे में मऊ जनपद के इटौरा गांव निवासी दूल्हा राजकुमार चौहान और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के चलते हमीद मार्ग आधे घंटा जाम रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को सड़क किनारे कराकर आवागमन किसी तरह से सुचारू कराया।
इधर देर रात एक बजे तेज रफ्तार कार आजमगढ़ की ओर से गाजीपुर जा रही थी। तभी जलालाबाद शहीद चौक के पास चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और कार रामधनी राजभर सहित तीन दुकानों को तोड़ती हुई पिलर से टकराई।
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन एयरबैग खुलने की वजह से सवार लोग बाल- बाल बच गए। मौके से सभी सवार कार से उतरकर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में कई शराब की बोतलें थीं ।जिससे ये आशंका जताई जा रही है कि कार सवारों ने शराब पी थी। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।