फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Photo ... Newborn's death, family and villagers sitting on dharna alleging negligence

Ghazipur News: नवजात की मौत पर भड़के परिजन, सीएचसी के गेट पर दिया धरना

Thu, 31 Jul 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Photo ... Newborn's death, family and villagers sitting on dharna alleging negligence
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद पर बुधवार को प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी परिसर के मुख्य गेट पर धरना दिया। साथ ही ड्यूटी में लगे चिकित्सक, स्टाफ नर्स और दाई के निलंबन की मांग करने लगे। आरोप लगाया कि लापरवाही पूर्वक बच्चे का नाड़ा काटने से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद क्षेत्र के रसूलपुर हकीम गांव के अभय कुमार बिंद की गर्भवती पत्नी रंभा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने मंगलवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दूसरे दिन सुबह बच्चा पैदा हुआ। नाड़ा काटने के दौरान बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवजात की मौत से आक्रोशित परिजन सीएचसी पर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि रात में ही प्रसूता को भर्ती किया गया लेकिन एक बार भी ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सक देखने तक नहीं आए। स्टाफ नर्स और दाई भी सो रही थीं। सुबह बच्चा पैदा होने के दौरान लापरवाही पूर्वक नाड़ा काटने से नवजात की मौत हो गई। बावजूद इसके जानबूझकर उसकी हालत खराब बताकर रेफर कर दिया गया। परिजनों संग बड़ी संख्या में धरने में शामिल ग्रामीण ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, स्टाफ नर्स व दाई को निलंबित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मुहम्मदाबाद एसडीएम के न आने पर देर शाम जिला मुख्यालय जाकर अपनी बात रखने को लेकर स्वयं धरना समाप्त कर चले गए। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. आशीष राय ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed