फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Photo- Dead body of the driver found hanging from a Neem tree in Sripur village.

Ghazipur News: फोटो-श्रीपुर गांव में नीम के पेड़ से लटकता मिला चालक का शव

Tue, 19 Mar 2024 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Photo- Dead body of the driver found hanging from a Neem tree in Sripur village.
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव स्थित ब्रह्म स्थान के पास सोमवार को नीम के पेड़ से मोहफलर के सहारे लटकता चालक का शव मिला। ग्रामीणों ने परिजनों से अनबन के बाद चालक के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक श्रीपुर गांव करण उर्फ दुर्गा प्रजापति (25) वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की रात 11 बजे किसी बात को लेकर परिजनों से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह नाराज होकर घर से चला गया। सुबह ब्रम्हस्थान पर पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि नीम के पेड़ से एक युवक का शव मोफलर के सहारे फंदे से लटक रहा था। शोर मचाने पर गांव के लोगों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। गांव के चौकीदार रामअवध पासवान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद शव को फंदे से नीचे उतारकर छानबीन शुरू कर दी। बेटे का शव देखकर पिता हरेंद्र प्रजापति और माता रमावती देवी बेसुध हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या की वजह परिजनों से अनबन की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed