{"_id":"6558f499c3411dc4680ac254","slug":"photo-complete-solution-day-only-27-out-of-351-resolved-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-6602-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो-संपूर्ण समाधान दिवस: 351 में मात्र 27 का ही निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-संपूर्ण समाधान दिवस: 351 में मात्र 27 का ही निस्तारण
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिले के सातों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान आए 351 प्रार्थना-पत्रों में से 27 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि डीएम आर्यका अखौरी एवं एसपी ओमवीर सिंह ने सैदपुर तहसील में फरियादें सुनीं। उचौरी गांव के लेखपाल अनुराग भारद्वाज के द्वारा कार्य में लापरवाही मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। साथ ही शेष प्रार्थना-पत्रों के जल्द निस्तारण का निर्देश अन्य अधिकारियों को दिया।
सुबह 9.30 बजे विभिन्न तहसील क्षेत्र के लोग तहसील पहुंच गए थे। सुबह दस बजे अधिकारियों के पहुंचते ही फरियादियों ने प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया। जहां एक- एक करके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हुई। सैदपुर तहसील पर डीएम आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह ने प्रार्थना-पत्रों को देखने के साथ कार्रवाई शुरू की। इस दौरान सैदपुर तहसील पर आए 90 प्रार्थना- पत्रों में से छह पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
सैदपुर में डीएम ने उचौरी ग्राम सभा के लेखपाल अनुराग भारद्वाज के द्वारा कार्य में लापरवाही पाये जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने का संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया। उन्होंने प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलंब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं सभी जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
आंकड़ों पर एक नजर
तहसील-प्रार्थना पत्र-निस्तारित
सैदपुर- 90-06
जखनिया -71- 06
जमानिया- 18-02
सदर-53-03
कासिमाबाद-50-03
सेवराई-19-03
मुहम्मदाबाद- 50-04