{"_id":"56ec47f84f1c1b90608b4571","slug":"phc-will-be-in-the-village-of-abdul-hamid","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल हमीद के गांव में बनेगा पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल हमीद के गांव में बनेगा पीएचसी
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर अब्दुल हमीद के गांव धामूपुर में पार्क के बगल में खाली पड़ी जमीन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनेगा। इसके लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को 62 लाख रुपये उपलब्ध करा दिए हैं। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराने के लिए राजकीय निर्माण निगम को काम सौंपने का फैसला किया गया है। इसके लिए शुक्रवार को विभाग ने शासन को पत्र लिखा।
जखनिया ब्लाक के धामूपुर गांव कुछ दिनों पूर्व वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। पीएचसी भवन निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया था। विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पीएचसी भवन निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए 62 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।
शासन से हरी झंडी और धन स्वीकृत होने के बाद विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के प्रयास तेज हो गए हैं। भवन निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम का निर्धारण नहीं किया गया। मगर इकाई ने अभी काम नहीं शुरू किया है। भवन निर्माण की प्रक्रिया समय से शुरू हो जाए इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने राजकीय निर्माण इकाई के निर्धारण के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। भवन का नक्शा पीडब्लूडी ने शुक्रवार को उपलब्ध करा दिया। विभाग की ओर से ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के सभी कागजात शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा और ट्रॉमा सेंटर के भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होती है तो यह जिले का पहला ट्रामा सेंटर होगा।