{"_id":"69d7868c7147f049ca0ea087","slug":"pharmacist-ankit-mishra-died-after-scorched-in-fire-in-ghazipur-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में हादसा: बेटे के मुंडन संस्कार से पहले पिता की मौत, आग की लपटों में थम गईं फार्मासिस्ट की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में हादसा: बेटे के मुंडन संस्कार से पहले पिता की मौत, आग की लपटों में थम गईं फार्मासिस्ट की सांसें
Thu, 09 Apr 2026 04:29 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:29 PM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में एक गोदाम में आग लगने से चपेट में आकर फार्मासिस्ट की मौत हो गई। घटना से उसके परिवार में आग लग गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के बाजार स्थित वार्ड नंबर 9 के इंदिरा नगर चूड़ी गली में गुरुवार को टिन शेड से बने अहाते में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में फार्मासिस्ट अंकित मिश्रा (35) की जलकर मौत हो गई, जबकि लाखों रुपये की का सामान जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक आरंगी गांव निवासी अंकित मिश्रा दिलदारनगर में उसी मकान में किराए पर मेडिकल स्टोर चलाते थे। घटना के समय वे गोदाम के पास बने बाथरूम में थे और अचानक लगी आग में फंस गए। लपटें इतनी तेज थीं कि वे बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में पत्नी रूपा मिश्रा और दो पुत्र अंश (13) व आदित्य (5) हैं। परिजनों के अनुसार कुछ दिन बाद आदित्य का मुंडन संस्कार होना था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
इसे भी पढ़ें; Mau News: निजी स्कूलों के मनमानी की शिकायत पर शुरू हुई जांच, फातिमा में 15 छात्रों का बयान दर्ज
थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाथरूम नहीं गए होते तो बच जाती जान
अपने मेडिकल स्टोर से एक मिनट पहले ही अंकित मिश्रा अंदर गोदाम में बने बाथरूम में गए थे। आग की लपटें देख उसने बाहर निकल कर भागने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू होने से वह बाहर नहीं निकल सका, जिससे उसकी मौत हो गई।