फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PG college student sitting on an indefinite protest leader

बेमियादी धरने पर बैठे पीजी कालेज के छात्रनेता

Fri, 04 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 04 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
PG college student sitting on an indefinite protest leader
छात्रों के लिए बस चलाने, रात दस बजे तक लाइब्रेरी खोलने, रुके परीक्षाफल एक माह के अंदर घोषित करने समेत 20 सूत्री मांगों के समर्थन में पीजी कालेज के छात्रनेता शुक्रवार को बेमियादी धरने पर बैठ गए। छात्रनेताओं ने कहा कि मांगे पूरी होने तक धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन


धरना सभा की अध्यक्षता कर रहे छात्रसंघ अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा कि 20 सूत्री मांगों से कई बार महाविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन एक भी मांग पूरी नहीं की गई। छात्रों के लिए बस सेवा शुरू की
विज्ञापन


गई थी, जिसे बंद कर दिया गया। यह व्यवस्था बहाल होनी चाहिए। उन्होंने लाइब्रेरी सुबह दस से रात दस बजे तक खोलने, छात्र-छात्राओं के लिए अलग वाचनालय बनाने, रुके परीक्षाफल को एक माह में घोषित कराने, पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ेकी स्थापना और आरओ मशीन ठीक कराने की मांग की। यदि उनकी बीस सूत्री मांगे पूरी नहीं की गईं तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। धरने का संचालन सत्यपाल यादव ने किया। धरने में पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व

महामंत्री हिमांशु यादव, संदीप यादव, कमलेश यादव, अमित यादव, संजीव कुमार, चंदन साहनी, मुहम्मद परवेज, अंकुश यादव, आनंदमणि दुबे, वीरबहादुर, विमलेश आदि शामिल रहे।

पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. हरिहर प्रसाद सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव की मतपेटिकाएं रखने के लिए प्रशासन ने महाविद्यालय का अधिग्रहण किया है। ऐसे में निषेधाज्ञा लागू हो गई है। एक पूर्व छात्रनेता के नेतृत्व में छात्रों ने

महाविद्यालय के गेट का ताला तोड़कर परिसर में धरना देना शुरू किया है। यह निषेधाज्ञा का उलंघन है। उन्होंने कहा कि इसमें पूर्व छात्रनेता भी शामिल हैं, जो महाविद्यालय के छात्र नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कुछ छात्रनेता काउंसलिंग में


बिना मेरिट वाले छात्रों का प्रवेश करने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने छात्रसंघ के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों से संयम बरतते हुए महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed