{"_id":"a95adc30a1e1344380267068ae2c9815","slug":"pg-college-during-voting-beatings-stone-throwing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कालेज में मतदान के दौरान मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कालेज में मतदान के दौरान मारपीट, पथराव
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान के दौरान दोपहर पौने 12 बजे फर्जी मतदान की बात को लेकर अध्यक्ष पद के दो और महामंत्री पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों के बीच पीजी कालेज चौराहे पर कहासुनी के
बाद मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव भी किया गया और कालेज के आसपास मौजूद लोगों को बाइक गिरा दी गई। पथराव और भगदड़ में कुछ छात्र पत्थर लगने से तो कई छात्र और छात्राएं भागते समय गिरकर चुटहिल हो गई। वहां
मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ा। पुलिस बल के हल्के बल प्रयोग से मामला शांत हुआ।
पीजी कालेज में मंगलवार को सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ। प्रत्याशी बैरिकेडिंग के अंदर थे और बाहर मौजूद समर्थक
अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगा रहे थे। अंदर वोट देने जा रहे मतदाताओं से अपने प्रत्याशी को वोट देने की अपील करते रहे। उधर, सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
रही। पीजी कालेज चौराहे पर छात्र गुटों में मारपीट और पथराव के दौरान अफरातफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देख आसपास के दूकानदारों ने अपनी दूकानें बंद कर दीं। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बवाल
के बाद कालेज के आसपास रहने वाले लोग भी किसी बड़े बवाल की आशंका को लेकर सहम गए।