फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PET: When I got stuck in Mathematics, the questions on International Activities took time

पीईटी : गणित में फंसे तो अंतरराष्ट्रीय गतििवधियों के प्रश्नों ने समय लिया

Sun, 07 Sep 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
PET: When I got stuck in Mathematics, the questions on International Activities took time
गाजीपुर। जिले के 19 केंद्रों पर दूसरे दिन रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) का आयोजन किया गया। इसमें कुल पंजीकृत 16560 में दोनों पालियों में 13080 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 3480 अभ्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

वहीं, परीक्षा देने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के प्रश्न हल करने में परेशानी हुई। वहीं अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों के प्रश्नों ने अधिक समय लिया। अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया।एडीएम व परीक्षा के नोडल दिनेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर वरिष्ठ अफसरों ने भी दौरा करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बताया कि पहली पाली में शहर के एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल में बने केंद्र में परीक्षा आरंभ होने से पूर्व एक युवक स्क्रिनिंग के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर पकड़ लिया गया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इसके अलावा दोनों पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन पहली पाली में पंजीकृत 8280 अभ्यर्थियों में से 6527 ने ही परीक्षा दी, जबकि 1753 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में पंजीकृत 8280 अभ्यार्थियों में 6573 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 1727 अनुपस्थित रहे।बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई। स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed