फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PET: He came to give the paper in place of his brother, got caught during screening

पीईटी : भाई की जगह पेपर देने आया था, स्क्रीनिंग में पकड़ा गया

Sun, 07 Sep 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
PET: He came to give the paper in place of his brother, got caught during screening
सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में पीईटी की परीक्षा में भाई की जगह परीक्षा देने का आरोपी। संवाद
गाजीपुर। पीईटी के दूसरे दिन रविवार को पहली पाली की परीक्षा के दौरान अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देने जाते वक्त एक युवक स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध पाया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पकड़ा गया युवक दुल्हपुर थाना क्षेत्र के कोठियां गांव का निवासी है। युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मिरनापुर स्थित एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल में पीईटी के लिए केंद्र बना था। सुबह की पाली की परीक्षा के लिए केंद्र में परीक्षार्थियों की चेकिंग के साथ ही रेटिना व फिंगर प्रिंट का मिलान कराया जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान एक युवक का रेटिना व फिंगर प्रिंट का मिलान नहीं हुआ। संदिग्ध प्रतीत होने पर केंद्राध्यक्ष ने उसे अलग बैठा दिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम संदीप कुमार निवासी कोठियां थाना दुल्हपुर बताया। सीओ ने बताया कि युवक अपने भाई सौरभ प्रताप के स्थान पर पीईटी देने के प्रयास में था। पहले दिन की परीक्षा के दौरान शनिवार को युवक ने राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महुआबाग में अपनी परीक्षा दी थी। बताया कि दिव्यांगता की वजह से दोनों भाइयों को परीक्षा के लिए गृह जनपद मिला था। बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed