{"_id":"6165cdd88ebc3e626e0919d8","slug":"permission-required-for-idol-installation-instructions-to-make-the-immersion-route-pit-free-ghazipur-news-vns616989023","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति स्थापना के लिए अनुमति जरूरी, विसर्जन वाले रूट को गड्ढ़ा मुक्त करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति स्थापना के लिए अनुमति जरूरी, विसर्जन वाले रूट को गड्ढ़ा मुक्त करने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। दशहरा, दीपावली एवं बरावफात त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कोरोना संबंधी गाइड लाइन जारी किया । साथ ही त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी मूर्ति बिना अनुमति के स्थापित नहीं किए जाए चाहे वह परंपरागत क्यों न हो। प्रतिमा स्थापना के लिए थाना रजिस्टर में अंकन होना अनिवार्य होगा। मूर्ति वहीं स्थापना होगी जहां पूर्व में होती रही है। स्थान बदलने की अनुमति की किसी भी दशा में नहीं दी जाएगी।
कहा कि मूर्ति स्थापना वाले स्थल व उसके आस-पास साफ-सफाई, गढढा मुक्त, जल निकासी की व्यवस्था पूर्व में सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में उन्होंने नगर पालिका, नगर पंचायत के ईओ एवं डीपीआरओ निर्देशित किया। कहा कि दुर्गा प्रतिमा के आयोजकों की पूर्ण जिम्मेदारी होगी कि मूर्ति स्थापना वाले स्थानों पर ज्यादा भीड़-भाड़ इकट्ठा नहीं हो तथा इन स्थानों पर कमेटी के एक सदस्य को थर्मल स्कैनर के माध्यम से आने वाले लोगों का तापमान की जांच कराने को कहा।
उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करेंगे। इसके लिए मेला कमेटियों द्वारा बीच-बीच मे लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक करते रहेगे। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन वाले रास्तो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए यह जांच ले कि वहां किसी प्रकार की कोई अवरोधक स्थिति पैदा न हो तथा शहर मे लटके विद्युत तारो को ठीक कराने का निर्देश बिजली विभाग के अधिकारियों को दिया। उन्होने पूजा कमेटियों से अपील किया कि विसर्जन के समय ज्यादा भीड़-भाड़ न ले जाए तथा जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट एवं स्थल पर ही धार्मिक परम्पपरा व सम्मान के साथ मूर्ति विसर्जन किया जाय।
विज्ञापन
बैठक में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने अपने मातहतो को ट्रैफिक पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया तथा विसर्जन करने वाले स्थानों पर गोताखोरो की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिया।
बैठक में व्यापार मंडल के प्रतितिनिधी निर्गुण दास केशरी ने सभी पंडालों पर पुलिस बल की तैनाती का अनुरोध किया जिससे शांतिपूर्ण माहौल बना रहे। जनपद के दुर्गा पूजा कमेटियों द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे दुर्गा पंडाल स्थलों एवं आस-पास जल जमांव, गढढा भराव, साफ सफाई की शिकायत पर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया।